फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case against constables who are extorting money in the name of SSP-ADG

Aligarh News: एसएसपी-एडीजी के नाम पर वसूली कर रहे सिपाहियों पर मुकदमा, गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 02:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 02:42 PM IST
सार

कोतवाली के घास की मंडी निवासी आमिर की इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी और बतौर साक्ष्य कॉल रिकार्ड भी दिखाए थे। एसएसपी  ने मामले की जांच एसपी सिटी से कराई और आरोप सही पाए जाने पर 29 जून रात थाना क्वार्सी पर दोनों सिपाहियों शोएब और वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Case against constables who are extorting money in the name of SSP-ADG
दो सिपाही गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के भुजपुरा इलाके में हुई एक लूट के आरोपी के परिवार से एसएसपी-एडीजी के नाम पर 6.75 लाख रुपये वसूल चुके दो सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, लेकिन माल बरामदगी न होने के चलते दोनों को अंतरिम जमानत दे दी गई। अब दोनों आठ जुलाई को दोबारा पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


कोतवाली के घास की मंडी निवासी आमिर की इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी और बतौर साक्ष्य कॉल रिकार्ड भी दिखाए थे। एसएसपी  ने मामले की जांच एसपी सिटी से कराई और आरोप सही पाए जाने पर 29 जून रात थाना क्वार्सी पर दोनों सिपाहियों शोएब और वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आमिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भुजपुरा में पिछले वर्ष सितंबर माह में 2.71 लाख रुपये की लूट हुई। जिसमें उसके छोटे भाई साजिद का नाम पकड़े गए अपराधियों ने लिया। इसी क्रम में थाना सासनी गेट के सिपाही शोएब आलम ने उसे फोन कर यह जानकारी दी। अगली रात ढाई बजे सिपाही शोएब के साथ थाना पुलिस आई और उसके दो अन्य भाइयों को पकड़ ले गई। अगले दिन उन्हें एक लाख रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया। फिर साजिद के साले को सहसवान से पकड़ लिया गया। उसे भी एक लाख रुपये लेकर छोड़ा गया। इसी तरह से कुल नौ बार में 6.75 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने बताया किह इनकी वसूली से आजिज आकर वह घर से ताला लगाकर चला गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मुकदमा दर्ज  किए जाने और  दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। 


आठ जुलाई तक निगरानी में रहेंगे दोनों : एसएसपी
इस मामले में एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि यह शिकायत जब सामने आई तो इसे गंभीरता से लिया गया। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया और दोनों को गिरफ्तार कर पेश किया गया। मगर माल बरामदगी न होने के चलते अंतरिम जमानत मिली है। अब उन्हें आठ जुलाई को फिर पेश किया जाएगा। तब तक ये निगरानी में रहेंगे। साथ में इनके खिलाफ कोर्ट में पेशी के साथ ही निलंबन आदि की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बाकी इनके साथ और कौन कौन लोग शामिल रहे हैं। अन्य स्टाफ की क्या भूमिका रही है। इस पहलू पर भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed