फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cardiac patients in JNMC Cath Lab

JNMC: कैथ लैब में हृदय रोगियों को मिलेंगी सुविधाएं, छह बेड और बढ़े, डीएम कॉर्डियोलॉजी की बढ़ेंगी सीट

Fri, 27 Dec 2024 03:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

अच्छी खबर है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की कैथ लैब में बेड बढ़ाकर 12 कर दिए गए हैं। इससे हदय रोगियों को और सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
cardiac patients in JNMC Cath Lab
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के कैथ लैब में सुविधाएं बढ़ गई हैं। कैथ लैब परिसर में अब 12 बिस्तर हो गए हैं। पहले यहां छह बिस्तर थे। डीएम कॉर्डियोलॉजी की दो सीट को बढ़ाकर पांच करने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में वर्ष 1980 में कॉर्डियोलॉजी सेंटर को मोहम्मद अहमद ने शुरू किया था, जो स्वयं एक प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ थे। वर्ष 2016 से 2019 में प्रो. आसिफ हसन ने पीएमएसएसवाई योजना के तहत एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी शुरू की थी। कॉर्डियोलॉजी सेंटर में अब तक 14 हजार मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन


26  दिसंबर को कुलपति ने कैथ लैब में नए कैथ लैब स्टेप-डाउन वार्ड का शुभारंभ किया। विभाग के अध्यक्ष प्रो. आसिफ हसन ने कहा कि कैथ लैब से सीधे मरीज को छुट्टी करने की सुविधा मिलने से मुख्य सीसीयू पर बोझ काफी कम होगा। मौके पर प्रोफेसर वीना माहेश्वरी, कुलसचिव मोहम्मद इमरान, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अमजद रिजवी, प्रो. मलिक अजहरुद्दीन, डॉ. रफी अनवर, डॉ. मोआज किदवई, प्रो. शाद अबकरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैथ लैब परिसर में 12 बिस्तर हो गए हैं। सेंटर में एक छत के नीचे हृदय संबंधी रोगों का उपचार हो, इसकी योजना है। स्वास्थ्य सेवा मानकों को बढ़ाने के उद्देश्य से डीएम सीट को सालाना दो से बढ़ाकर पांच करने की तैयारी है। - प्रो. आसिफ हसन, चेयरमैन, कॉर्डियोलॉजी सेंटर, जेएनएमसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed