{"_id":"65febb286bcc0170220b28b1","slug":"car-went-out-of-control-and-overturned-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, बरेली से गोंडा आ रहा युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, बरेली से गोंडा आ रहा युवक गंभीर घायल
Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
सार
बरेली के जिला अदालत में तैनात कर्मचारी कार से गोंडा आ रहा था। अचानक सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गोंडा अलीगढ मार्ग पर खंती में पलटी हुई कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
22-23 मार्च मध्य रात्रि को गोंडा के अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास कार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। जिससे कार चालक को गंभीर चोटें आईं। उसे अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गोंडा कस्बा निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र डोरीलाल ने बताया कि उनका 28 वर्षीय भाई मनीष कुमार बरेली स्थिल जिला अदालत में कर्मचारी है। परिवार वाले बरेली में ही रहते हैं। गोंडा कस्बा में उनका मकान बना हुआ है। मनीष कुमार 22 मार्च को कार द्वारा बरेली से गोंडा आ रहा था। मध्य रात्रि में करीब एक बजे जब उसने कस्बा में प्रवेश किया, गोंडा-अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के समीप तीव्र मोड पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी पड़ने से कार अनियंत्रित हो गई। कार लहराते हुए सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक मनीष कुमार बेहोश हो गया। उसे गंभीर चोटें आईं। किसी प्रकार घटना की सूचना परिवार वालों को मिली। परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए। युवक को गंभीर हालत में परिजन अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन