फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   car went out of control and overturned

Aligarh News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, बरेली से गोंडा आ रहा युवक गंभीर घायल

Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

बरेली के जिला अदालत में तैनात कर्मचारी कार से गोंडा आ रहा था। अचानक सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
car went out of control and overturned
गोंडा अलीगढ मार्ग पर खंती में पलटी हुई कार - फोटो : संवाद

विस्तार

22-23 मार्च मध्य रात्रि को गोंडा के अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास कार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। जिससे कार चालक को गंभीर चोटें आईं। उसे अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गोंडा कस्बा निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र डोरीलाल ने बताया कि उनका 28 वर्षीय भाई मनीष कुमार बरेली स्थिल जिला अदालत में कर्मचारी है। परिवार वाले बरेली में ही रहते हैं। गोंडा कस्बा में उनका मकान बना हुआ है। मनीष कुमार 22 मार्च को कार द्वारा बरेली से गोंडा आ रहा था। मध्य रात्रि में करीब एक बजे जब उसने कस्बा में प्रवेश किया,  गोंडा-अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के समीप तीव्र मोड पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी पड़ने से कार अनियंत्रित हो गई। कार लहराते हुए सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार चालक मनीष कुमार बेहोश हो गया। उसे गंभीर चोटें आईं। किसी प्रकार घटना की सूचना परिवार वालों को मिली। परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए। युवक को गंभीर हालत में परिजन अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed