{"_id":"6a8d842f76d4a3e47d04ad8a","slug":"car-vandalized-in-amu-campus-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: पेट्रोल खत्म होने पर कैंपस में खड़ी की कार, पांच-छह लोगों ने की तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: पेट्रोल खत्म होने पर कैंपस में खड़ी की कार, पांच-छह लोगों ने की तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Tue, 25 Aug 2026 05:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:32 PM IST
सार
मानव सिंह अपनी एक दोस्त के साथ कार से एएमयू परिसर से गुजर रहे थे। इस दौरान कार का पेट्रोल खत्म हो गया और उन्होंने वाहन को रास्ते में खड़ा कर दिया। कार खड़ी देखकर परिसर में मौजूद करीब पांच-छह लोगों को किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई। इसके बाद उन्होंने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू परिसर में कार का पेट्रोल खत्म होने के बाद गलतफहमी के चलते कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी क्षेत्र की किशन विहार कॉलोनी निवासी मानव सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपनी एक दोस्त के साथ कार से एएमयू परिसर से गुजर रहे थे। इस दौरान कार का पेट्रोल खत्म हो गया और उन्होंने वाहन को रास्ते में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि कार खड़ी देखकर परिसर में मौजूद करीब पांच-छह लोगों को किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई। इसके बाद उन्होंने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की और धमकी भी दी। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन