{"_id":"67d08f1e3f1503e2b20d1350","slug":"car-ran-over-bike-rider-death-aligarh-news-c-2-1-gur1003-626901-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
सार
मनोज घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी बहन, माता मुन्नीदेवी, पिता हरिशंकर, एक बेटा, तीन बेटी के साथ पत्नी दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक मनोज शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर खैर के निकट सोफा नहर पर सड़क पार कर रहे बाइक सवार को जट्टारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। सड़क हादसा देखकर राहगीर एवं बाजार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक कार चालक वहां से निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 11 मार्च की शाम 8:00 बजे मनोज शर्मा (38) पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी गांव कुंजगढ़ी पलावीरान तहसील खैर अपनी साली के घर गांव भढ़ियाका दीवा से अकेला गांव लौट रहा था। सोफा नहर के पास सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार कार ने उसको रौंद दिया।
विज्ञापन
मनोज घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी बहन, माता मुन्नीदेवी, पिता हरिशंकर, एक बेटा, तीन बेटी के साथ पत्नी दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने कार को जब्त कर खैर थाने में खड़ा कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन