फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car in Uttarakhand challaned on Yamuna Expressway in Aligarh

Aligarh News: कार उत्तराखंड में, चालान कटा अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस वे पर, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 08:36 PM IST
सार

रुद्रपुर रामपुर उत्तराखंड के मारूफ अली ने यहां इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर सूचना दी थी कि उसकी कार बिटारा ब्रिजा का अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर 26 फरवरी को चालान काटा गया है, जबकि वह कभी अलीगढ़ नहीं आया।

विज्ञापन
Car in Uttarakhand challaned on Yamuna Expressway in Aligarh
कार समेत पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पजीकृत कार के नंबर का क्लोन बनाकर शहर में एक ठेकेदार कार दौड़ा रहा था। जब इस कार का यमुना एक्सप्रेस वे पर चालान हुआ और मैसेज उत्तराखंड के कार स्वामी तक पहुंचा तो उसने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर अलीगढ़ पुलिस ने ठेकेदार को कार सहित गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इस काम में आईट्रिपल-सी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय कुमार जायसवाल के अनुसार रुद्रपुर रामपुर उत्तराखंड के मारूफ अली ने यहां इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर सूचना दी थी कि उसकी कार बिटारा ब्रिजा का अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर 26 फरवरी को चालान काटा गया है, जबकि वह कभी अलीगढ़ नहीं आया। चालान में दर्शाए गए फोटो में वाहन भी उनका नहीं है। इस पर आई ट्रिपल-सी प्रभारी ने जब कार नंबर को साफ्टवेयर पर सर्च किया तो बुधवार शाम वह सेंटर प्वाइंट पर खड़ी देखी गई। 
विज्ञापन


वहां कार  को पुलिस ने चित्रांजलि कालोनी स्वर्णजयंती नगर निवासी ठेकेदार विमल उपाध्याय संग पकड़ा। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसने वो कार अजय नाम के व्यक्ति से ढाई लाख रुपये में खरीदी थी। अजय उससे अक्सर ढाबे पर मिलता था। वहीं मुलाकात में कार का सौदा हुआ था। मगर विमल पुलिस की अजय से मुलाकात नहीं करा पाया। मामले में कार को चोरी का पाते हुए विमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अजय की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed