फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car hits uncle and nephew riding bike, nephew dies

Aligarh News: कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, भतीजे की मौत

Tue, 12 Dec 2023 12:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Car hits uncle and nephew riding bike, nephew dies
मृतक गुलशन का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर इनोवा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा चाचा किसी प्रकार बच गया, वहीं पीछे बैठे भतीजे की मृत्यु हो गई। गांव तेहरा निवासी पंकज कुमार बल्लभगढ़ में रहते हैं। रविवार को इनका 18 वर्षीय बेटा गुलशन गांव आया था। वह अपने चाचा कृष्णकांत पुत्र नरेंद्रपाल के साथ शाम करीब 7:15 बजे बाइक पर पीछे बैठकर इगलास से घर जा रहा था।
विज्ञापन




अलीगढ़ रोड पर बीएल शीतगृह के सामने कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से अलग गिरकर चाचा तो बच गया। वहीं भतीजा गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए युवक को लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कृष्णकांत के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं कार को कब्जे में लिया गया है। विदित रहे कि मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed