{"_id":"60abbfeab940c56cea3ef74923f7179f","slug":"capture-free-land-out-of-the-sewer-and-water-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा मुक्त जमीन से निकली सीवर और पानी की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा मुक्त जमीन से निकली सीवर और पानी की लाइन
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड पर आवास विकास कॉलोनी से चल रहे अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान आवास विकास कॉलोनी के कब्जा मुक्त कराए हिस्से से सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन निकली है। यहां पर बिजली के खंभों को कुछ मकान वालों ने अपनी बाउंड्री में मिला लिया था जो कब्जा मुक्त होने के बाद अब बाहर आ गए हैं।
इसके अलावा आवास विकास परिषद की टीम भी जेल रोड पर पहुंची और जो लोग तोड़ी गई बाउंड्री के बाद पूरी तरह दीवार पीछे करने को तैयार नहीं थे, उनकी दीवारें तुड़वाई। साथ ही लाल निशान लगाकर स्पष्ट कर दिया कि यहां तक आवास विकास की सीमा है। अतिक्रमण हटा लें। रिपोर्ट शासन को प्रतिदिन भेजी जा रही है।
जेल रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने बताया कि क्रासिंग के नुमाइश की ओर जाते समय आवास विकास कॉलोनी वाले कुछ मकान वालों ने बाउंड्री को बढ़ाकर बिजली विभाग के खंभे, उन पर लगी नगर निगम की स्ट्रीट लाइट, खंभों पर जाते तार आदि मकान की सीमा में कर लिए थे।
विज्ञापन
अब जब अतिक्रमण हटा कर जगह को साफ किया तो पाया है कि यहां पर नीचे सीवर लाइन भी है, जो सही सलामत है। यह रेलवे पटरियों से लुइजा सोल्स स्कूल की ओर जा रही है। सीवर लाइन के बराबर पानी की पाइप लाइन है। इसके बराबर आवास विकास परिषद के नक्शे में ड्रेनेज के लिए नाली भी है।