फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cantor and uncontrolled reflex , two killed

अनियंत्रित होकर कैंटर पलटा, दो की मौत

Sat, 14 May 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cantor and uncontrolled reflex , two killed
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
गभाना हाईवे बाईपास पर राजा के बाग के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली मंडी बेल पत्थर लेकर जा रही आयशर कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की दबने से मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से अलीगढ़ भेजा।  
विज्ञापन

गुरुवार देर रात हाइवे बाईपास पर स्थित राजा के बाग के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली की आजादपुर मंडी बेल पत्थर लेकर जा रही आयशर कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी मेें बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में प्रमोद 22 पुत्र जत्तू खां, इदरीश 30 निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद, नाजिम, कासिम, पहाड़ी, पुरुषोत्तम निवासी फर्रुखाबाद समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़  जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान प्रमोद, इदरीश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आपस में साले बहनोई हैं। दोनों के परिजन अलीगढ़ आ गये। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed