{"_id":"648cbca83a86d455ef0b6cc6","slug":"canter-rams-into-trolley-from-behind-one-killed-khar-news-c-107-1-khr1001-48-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कैंटर ने पीछे से ट्राली में टक्कर मारी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कैंटर ने पीछे से ट्राली में टक्कर मारी, एक की मौत
Sat, 17 Jun 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अलीगढ़-पलवल रोड पर गांव सुजानपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतक ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय दीना पुत्र राजवीर गांव गोपालगढ़ थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के निवासी थे। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली मेें मौजूद सौरभ, प्रेमचंद और राकेश निवासी गांव गोपालगढ़ के साथ ही कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दीना चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी सुमन देवी सहित तीन पुत्र व एक पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।