फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter loaded with 300 cylinders caught

Aligarh News: 300 सिलिंडरों से लदा कैंटर पकड़ा

Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Canter loaded with 300 cylinders caught
चंडौस कोतवाली में सीज के बाद एलपीजी गैस सलेंडर से भरी खड़ी गाड़ी। - फोटो : samvad
अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय की पीटीओ वंदना मिश्रा ने सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 300 सिलिंडरों से लदा एक कैंटर पकड़ लिया। इसके अलावा फिटनेस व रोड टैक्स न भरने पर सात वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत के बीच पीटीओ ने गैस सिलिंडरों से भरे हुए कैंटर को सीज किया है। उक्त वाहन पर यह कार्रवाई फिटनेस न होने के कारण की गई है। वंदना मिश्रा ने बताया है कि कैंटर को चंडौस कोतवाली में दाखिल कराया गया है। यह वाहन दो दिन से कोतवाली में खड़ा है। इसमें से सिलिंडरों को भी नहीं निकाला गया है। चंडौस कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि पीटीओ द्वारा उक्त वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन


इधर, फिटनेस को लेकर की चेंकिंग में पांच स्कूली वाहन जिनमें दो बस व तीन कार को फिटनेस व रोड टैक्स जमा न करने के आरोप में सीज किया गया है। इन वाहनों को भी चंडौस कोतवाली में खड़ा कराया गया है। इसके अलावा तीन डंपर परमिट न दिखाने पर सीज किए गए हैं। पीटीओ का कहना है कि अनफिट वाहनों को रोड पर दौड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed