{"_id":"6552727a3ac948f37b0c3b47","slug":"canter-hits-bike-husband-dies-wife-serious-aligarh-news-c-105-1-sali1005-489-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Tue, 14 Nov 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:31 AM IST
सार
बाइक पर पति और पत्नी अपने गांव आ रहे थे। हाईवे बाईपास ओगर मोड़ के पास कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाईवे बाईपास ओगर मोड़ के पास कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक व कैंटर गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही दोनों वाहन धू धू कर जलने लगे। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव मधूपुर निवासी नेमसिंह 35 वर्ष अपने परिवार के साथ नोएडा के बहरामपुर में सिलाई का कार्य करते थे, जबकि उनकी पत्नी सत्यवती नोएडा में ही एक कंपनी में गार्ड नौकरी करती थी। शनिवार की देर रात्रि में दीपावली के त्योहार पर बाइक से दंपती अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही गभाना में हाईवे बाईपास पर ओगर मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक कैंटर के नीचे जाकर फंस गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हाे गए। इसी बीच दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगते ही राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इलाका पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने नेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का उपचार चल रहा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को रोता बिलखते छोड़ गए हैं।
विज्ञापन