{"_id":"63adc72174b75c1eff5e0add","slug":"canter-collided-with-electric-pole-driver-died-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराया कैंटर, चालक की मौत
Thu, 29 Dec 2022 10:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:28 PM IST
सार
थाना सिकद्राराऊ क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव रतभानपुर के पास एक कैंटर गाड़ी सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबा से टकरा गई। जिससे कैंटर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक चालक मुनेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अकराबाद के थाना सिकद्राराऊ क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव रतभानपुर के पास बुधवार की रात एक कैंटर गाड़ी सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबा से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
अकराबाद क्षेत्र के गांव लधौआ निवासी 38 वर्षीय मुनेश कुमार पुत्र रन्ना सिंह कैंटर गाड़ी चलाकर अपने परिवार को पाल रहा था। बुधवार की देर शाम मुनेश अपने बीबी बच्चों से मिलकर गाड़ी लेकर लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान समय करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उसकी कैंटर जीटी रोड स्थित गांव रतभानपुर के पास पहुंची।
विज्ञापन
तभी कैंटर गाड़ी अचानक सड़क किनारे खड़े एक बिजली के खंबा से टकरा गई। जिससे कैंटर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर चालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उपचार के लिए ले जाते समय बीच रास्ते में चालक मुनेश की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने अकराबाद पुलिस को दी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया है कि हादसा सिकंद्राराऊ क्षेत्र का है। परिजनों की सूचना पर मृतक चालक के शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।