फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter collided with bike, aunt and nephew died

Aligarh Accident: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, चाची और भतीजे की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 19 Aug 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

चाची और भतीजा किसी काम से इगलास जा रहे थे, रास्ते में सड़क हादसा हो गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Canter collided with bike, aunt and nephew died
चाची मीरा देवी और भतीजा सोनू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोंडा-इगलास मार्ग पर 19 अगस्त को एक अन्य बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई बाइक को पीछे से आए कैंटर ने रौंद दिया। बाइक सहित युवक कैंटर में फंस गया और करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में भतीजा और उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर दूर तक बिखरे पड़े शवों के अवशेषों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


हादसा 19 अगस्त दोपहर करीब एक बजे गांव जल्हू के चौराहे के पास हुआ। मतकों की पहचान गोंडा के टंकी मोहल्ला निवासी सोनू (25) और उसकी चाची मीरा देवी (40) पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों इगलास तहसील में किसी काम से जा रहे थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आए एक वाहन से बचने की कोशिश में सोनू ने अपनी बाइक धीमी की तभी पीछे से आई एक अन्य बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। सोनू की बाइक अनियंत्रित हो गई और  वह संभल पाते, इससे पहले ही पीछे से आए कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उसके पहिये के नीचे आकर मीरा देवी का सिर कुचल गया।  कैंटर में फंसकर सोनू बाइक सहित करीब 30 मीटर तक घिसटते चले गए। इनके पीछे चल रहे सोनू के पिता धर्मवीर उर्फ दुर्गा और मां भी बाइक से आ रहे थे। हादसे के बाद वह शवों को देख दहाड़ मारकर रो रहे थे। हादसा होते ही राहगीर भी मौके पर रुक गए। सूचना पर गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार भाइयों में सबसे बड़े थे साेनू 
सोनू चार भाइयों में सबसे बड़े थे। करीब दो वर्ष पहले जयश्री के साथ उनकी शादी हुई थी। नौ माह का पुत्र केशव है। वहीं मीरा देवी के पति की मुकेश कुमार का नौ साल पहले निधन हो गया था। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed