फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Candle March

अलीगढ़ः कैंडल मार्च में कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 06 Oct 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Candle March
कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करते श्योराज जीवन, राजेश राज आदि। - फोटो : CITY OFFICE
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्योराज जीवन की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कैंडल मार्च रोकने का प्रयास किया था। कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी की रिहाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन ने अचल ताल स्थित वाल्मीकि मंदिर से आगरा रोड तक कैंडल मार्च निकालकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना, राजेशराज जीवन, मोहम्मद असरद खान, विशाल चौहान, नीना, बीना शर्मा, राजीव लीडर, हाजी मोहम्मद अरसान खान, मोहम्मद असरफ फारूकी, मोहम्मद पुतन खान, शकील अहमद, रियाज मलिक, दिनेश शर्मा, अनवर अकील, रियाज फेज अब्बाशी, फरमान खान आदि मौजूद थे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल के नेतृत्व में युवक कांग्रेसियों ने आईटीआई रोड पर कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर साजिद बेग, अविनाश, हासिम खान, मेराज, अंकित पचौरी, शाकिर, शानू, कमरुद्दीन, आसिफ, सिराज, अफरोज, अंसार, बबलू आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed