{"_id":"60ac0ba78ebc3e2db80cfa32","slug":"canara-bank-brought-two-scheme-of-loan-for-medical-sector-city-office-news-ali263848835","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा क्षेत्र के लिए लोन की दो योजना लाई केनरा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा क्षेत्र के लिए लोन की दो योजना लाई केनरा बैंक
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए केनरा बैंक द्वारा चिकित्सा क्षेत्र के लिए दो नई योजना लाई गई हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहली केनरा जीवनरेखा योजना है। जो ऑक्सीजन प्लांट तथा ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए है। जबकि दूसरी केनरा चिकित्सा योजना है।
इस योजना में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे कोरोना की महामारी की रोकथाम के लिए जो इकाइयां पूंजी के अभाव में अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य नहीं कर पा रही हैं। उन्हें इससे संजीवनी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए सूतमिल चौराहा स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
यह हैं योजनाएं
केनरा जीवनरेखा योजना- इस योजना के तहत ऑक्सीजन तथा ऑक्सीजन सिलिंडर के निर्माण तथा सप्लाई के लिए ऋण सुविधा मिलेगा। दो करोड़ तक की इस योजना में ऋण की सुविधा है। योजना का लाभ रजिस्टर्ड हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, व्यापारिक इकाइयां, जो ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंट्रेटर आदि के निर्माण का कार्य करती हों तथा सक्षम अथॉरिटी द्वारा लाइसेंस प्राप्त हो। मार्जिन बैंक नियमों के अधीन रहेगा। ऋण अवधि के लिए पांच वर्ष छह महीने तक के लिए है। ब्याज भी बैंक नियमों के अधीन रहेगी।
विज्ञापन
केनरा चिकित्सा योजना- इस योजना के तहत हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सेवा क्षेत्र के लिए ऋण सुविधा मिलेगी। 10 लाख से लेकर 50 करोड़ तक की ऋण सुविधा इस योजना में है। योजना का लाभ रजिस्टर्ड हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, व्यापारिक इकाइयां, वह व्यक्ति जो स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हों और सक्षम अथॉरिटी द्वारा लाइसेंस प्राप्त हो। मार्जिन बैंक नियमों के अधीन है। टर्म लोन तथा लिमिट सुविधा भी है। भुगतान अवधि टर्म लोन में 10 वर्ष तथा 18 माह के लिए हैं। ब्याज बैंक नियमों के अधीन रहेगी।