फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Camps held at Gram Panchayat level from May 22

PM Kisan Samman Nidhi: ग्राम पंचायत स्तर पर 22 मई से लगेंगे शिविर, हर परेशानी का निजात होगा कैंप में

Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
सार

पीएम किसान सम्मान निधि में अगर आवेदन में भू-लेख अपूर्ण रहने के कारण किस्तें प्राप्त न हो रही हों। आधार का लिंक बैंक खाते से नही हो पाया हो। ऐसी समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों में किया जाएगा।

विज्ञापन
Camps held at Gram Panchayat level from May 22
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर आज 22 मई से 10 जून तक शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पात्र होते हुए भी जो किसान पीएम किसान पोर्टल पर अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं उनको मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


आवेदन में भू-लेख अपूर्ण रहने के कारण किस्तें प्राप्त न हो रही हों। आधार का लिंक बैंक खाते से नही हो पाया हो। ऐसी समस्याओं का समाधान इन शिविरों में किया जाएगा। किसान अपनी पीएम किसान आईडी, आधार कार्ड की छाया प्रति, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, खतौनी की छाया प्रति सहित अपनी ग्राम पंचायत में निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित हों। 
विज्ञापन


उसी दिन मौके पर समाधान किया जाएगा। जिन किसानों के वर्तमान खाते आधार, एनपीसीआई से लिंक नहीं है, वे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोल सकते हैं। जिसकी आधार आधार सीडिंग, ई-केवाईसी भी तत्काल हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed