फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cameras of highly sensitive examination center not online, officers ran

UP Board: अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र के कैमरे नहीं थे ऑनलाइन, दौड़े अफसर

Sat, 24 Feb 2024 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 24 Feb 2024 12:31 AM IST
सार

हाथरस के अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र जीकेआरडी इंटर काॅलेज नगला ओझा बिसाना के कैमरे ऑनलाइन नहीं हो सके। जानकारी होते ही कैमरे ऑनलाइन कराने के लिए अधिकारी दौड़ पड़े। करीब 22 मिनट की मशक्कत के बाद कैमरे ऑनलाइन हो सके। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Cameras of highly sensitive examination center not online, officers ran
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी पहली पाली में अति संवदेनशील परीक्षा केंद्र के कैमरे ऑनलाइन नहीं हो सके। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। करीब 22 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद परीक्षा केंद्र का कैमरे ऑनलाइन हो सके।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा के पहले दिन पांच परीक्षा केंद्रों के कैमरे ऑनलाइन होने में दिक्कत आई।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों के संचालकों को डीआईओएस ने नोटिस भी जारी किया था। 23 फरवरी को भी एक अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र जीकेआरडी इंटर काॅलेज नगला ओझा बिसाना के कैमरे ऑनलाइन नहीं हो सके। जानकारी होते ही कैमरे ऑनलाइन कराने के लिए अधिकारी दौड़ पड़े। करीब 22 मिनट की मशक्कत के बाद कैमरे ऑनलाइन हो सके। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed