{"_id":"5e2d42838ebc3e4b0e4c90c7","slug":"caa-protest-case-filed-against-sharjeel-imam-after-provocative-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'टुकड़े-टुकड़े' वाले बयान पर शरजील इमाम के खिलाफ एक और केस दर्ज, कई राज्यों की टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टुकड़े-टुकड़े' वाले बयान पर शरजील इमाम के खिलाफ एक और केस दर्ज, कई राज्यों की टीम तलाश में जुटी
Sun, 26 Jan 2020 01:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
शरजील इमाम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एक बार फिर देश विरोधी बयानबाजी करने वाले शरजील इमाम पर दिल्ली में एक और केस दर्ज किया गया है। इससे पहले अलीगढ़ में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शरजील इमाम की तलाश में यूपी-दिल्ली और बिहार की पुलिस लगी हुईं हैं।
आपको बता दें कि जेएनयू में माडर्न इंडियन हिस्ट्री का शोध छात्र बताए जाने वाले शरजील इमाम ने एएमयू के मुख्य द्वार ‘बाब ए सैयद’ पर चल रहे धरने के दौरान गत 16 जनवरी को बेहद आपत्तिजनक भाषण दिया था। उसने कहा कि अगर हम उत्तर पूर्व को भारत से अलग कर दें तो अपनी बात मनवाने के लिए बाध्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में अन्य आपत्तिजनक बातें भी कही गई हैं। इनका गंभीरता से संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने थाना सिविल लाइन में राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पिछले डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर, जेएनयू हिंसा और एएमयू में हुई हिंसा के विरोध में बाब ए सैयद पर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में स्वयं को जेएनयू का शोध छात्र बताने वाला एक छात्र शरजील इमाम गत 16 जनवरी को धरना स्थल पर आया और भड़काऊ संबोधन किया। इसके संबोधन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसमें वह बेहद भड़काऊ शैली में रणनीतिक तरीके से यह बताने का प्रयास कर रहा है कि अगर असम और पूर्वोत्तर को किसी तरह देश से अलग कर दिया जाए तो मेन लैंड पर किस तरह दबाव बनाकर अपनी बात मनवाई जा सकती है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए धारा 124 ए(राजद्रोह), 153 ए, 153 बी, 505 (2) के तहत थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Police: Crime Branch of the Delhi Police have registered an FIR under section 153 (Wantonly giving provocation with intent to cause riot) of the Indian Penal Code against former JNU student Sharjeel Imam (file pic). pic.twitter.com/oEHAFJI5ph
— ANI (@ANI) January 26, 2020विज्ञापन
आपको बता दें कि जेएनयू में माडर्न इंडियन हिस्ट्री का शोध छात्र बताए जाने वाले शरजील इमाम ने एएमयू के मुख्य द्वार ‘बाब ए सैयद’ पर चल रहे धरने के दौरान गत 16 जनवरी को बेहद आपत्तिजनक भाषण दिया था। उसने कहा कि अगर हम उत्तर पूर्व को भारत से अलग कर दें तो अपनी बात मनवाने के लिए बाध्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में अन्य आपत्तिजनक बातें भी कही गई हैं। इनका गंभीरता से संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने थाना सिविल लाइन में राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पिछले डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर, जेएनयू हिंसा और एएमयू में हुई हिंसा के विरोध में बाब ए सैयद पर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में स्वयं को जेएनयू का शोध छात्र बताने वाला एक छात्र शरजील इमाम गत 16 जनवरी को धरना स्थल पर आया और भड़काऊ संबोधन किया। इसके संबोधन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसमें वह बेहद भड़काऊ शैली में रणनीतिक तरीके से यह बताने का प्रयास कर रहा है कि अगर असम और पूर्वोत्तर को किसी तरह देश से अलग कर दिया जाए तो मेन लैंड पर किस तरह दबाव बनाकर अपनी बात मनवाई जा सकती है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए धारा 124 ए(राजद्रोह), 153 ए, 153 बी, 505 (2) के तहत थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश कुलहरि ने बताया कि हमने इस वीडियो की जांच कराई। पहले लगा कि शाहीन बाग का है लेकिन बाद में जांच से पता चला कि यह बीती 16 जनवरी को एएमयू में दिया गया भाषण है। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अलीगढ़ पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शरजील इमाम की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजील इमाम की गिरफ्तारी में जुट गई है। दो टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं।
एसएसपी ने बताया कि शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। हम दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के साथ कोर्डिनेशन कर रहे हैं। शरजील इमाम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि शरजील फिलहाल अंडरग्राउंड हो गया है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ से 2 टीमों को रवाना कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।