{"_id":"5e026cea8ebc3e881043a07e","slug":"caa-nrc-come-back-to-hostel-proclamation-in-amu-aligarh-news-ali222305026","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानूनः एएमयू में कम बैक टू हॉस्टल्स के एलान से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानूनः एएमयू में कम बैक टू हॉस्टल्स के एलान से खलबली
Wed, 25 Dec 2019 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के बाब-ए-सैयद पर लगे सीसीटीवी का वायरल फुटेज।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रों को जबरन घुसाने की तैयारी कुछ लोग कर रहे हैं। ऐसी सूचना मिलने के बाद एएमयू के अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
इसी बीच डीएसडब्ल्यू द्वारा यूनिवर्सिटी खुलने तक के लिए शैक्षिक एवं शोध कार्य को स्थगित कर दिया है। हॉस्टल में रहने वाले वैध छात्र अब नोटिफिकेशन के बाद ही अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि कुछ अराजक तत्व आंदोलन के बहाने हॉस्टल में बाहरी एवं अवैध छात्रों को घुसाने की तैयारी कर रहे हैं।
कुछ छात्र नेताओं ने ‘कम बैक टू हॉस्टल्स’ का नारा भी सोशल मीडिया में दिया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों में खलबली मच गई है।
एएमयू में बवाल के बाद शीतकालीन अवकाश निर्धारित समय के पहले ही घोषित कर दिया गया। 5 जनवरी तक के लिए यूनिवर्सिटी को बंद है। छात्रों से हॉस्टल खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकतर छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए हैं। विश्वविद्यालय में माहौल अभी भी गरम है और रोज धरना-प्रदर्शन चल रहा है। कुछ लोग इसका लाभ उठाकर हॉस्टल में जबरन छात्रों को घुसाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए डीएसडब्लू प्रो. शशुल हक सिद्दीकी ने मंगलवार को नोटिस जारी कर यूनिवर्सिटी खुलने तक के लिए शैक्षिक एवं शोध कार्य स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा कि वैध छात्र नोटिफिकेशन के बाद ही हॉस्टल में प्रवेश कर पाएंगे।