{"_id":"5fe4de2b8ebc3e433b757db0","slug":"caa-nrc-city-office-news-ali251994872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए : बवाल में तीन लाख से अधिक संपत्ति का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए : बवाल में तीन लाख से अधिक संपत्ति का हुआ नुकसान
विज्ञापन
सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दिसंबर 2019 में एएमयू व चरखवालान और फिर फरवरी 2020 में ऊपरकोट में हुए बवाल में 323523 रुपये की राजकीय संपत्ति की क्षति हुई थी। जिला प्रशासन और पुलिस ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। बवालियों से इसकी वसूली की जाएगी।
एसएसपी मुनिराज जी की ओर से तैयार कर डीएम को भेजी गई इस रिपोर्ट में राजकीय क्षतिग्रस्त संपत्ति में वरुण फायर टेंडर, वज्र वाहन टाटा बस, वज्र वाहन आयसर बस, 4 सीसीटीवी और 12 प्लास्टिक कुर्सियां, एक यातायात बैरियर और एक बैटरी शामिल है। इन सभी के नुकसान की कीमत 323523 रुपये आंकी गई है। जिला प्रशासन ने शासन को इस रिपोर्ट को भेज दिया है। बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर में एएमयू से सीएए-एनआरसी का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था।
यहां 14 दिसंबर की रात को छात्रों और फोर्स के बीच भिड़ंत भी हुई थी। 22 दिसंबर को देहली गेट के चरखवालान इलाके में बवालियों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। फरवरी के तीसरे सप्ताह में ऊपरकोट में थाने के सामने जमकर बवाल हुआ था। इन तीनों घटनाक्रम में राजकीय संपत्ति की क्षति की रिपोर्ट तैयार की गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक पुलिस कप्तान द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया है।