{"_id":"5dfd26e88ebc3e880c79ce6e","slug":"caa-nrc-aligarh-news-ali2219759160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में घुसने को लेकर प्रोक्टर टीम से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट पर छात्र छात्राओं के समर्थन में पहुचीं पूर्व छात्राओं को समझाती एएमयू सुर
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
खाली हो चुके कैंपस में एएमयू में पढ़ने वाली कुछ स्थानीय छात्राएं धरने पर चौथे दिन भी बैठीं। स्वयं को एएमयू की पूर्व छात्राएं होने का दावा करने वाली करीब आठ लड़कियों को कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस पर उनकी प्रॉक्टर टीम के साथ तीखी झड़प हो गई। यह लड़कियां धरने पर बैठीं छह-सात स्थानीय छात्राओं के पास पहुंचना चाहती थीं।
विज्ञापन
कैंपस में अब जो स्थानीय छात्राएं धरने पर बैठी हैं, उनकी दलील है कि उनके साथी शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। कैंपस में अवकाश घोषित करने के बाद उनके अभियान को यह लोग आगे बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को भी यह छात्राएं दोपहर 12 बजे बाब ए सैयद धरना स्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन दोपहर 3 बजे अचानक सात आठ युवतियां मुंह ढके हुए आईं और अंदर जाने का प्रयास करने लगीं। उन्हें प्राक्टर टीम ने रोक दिया तो लड़कियों की उनसे नोकझोंक हो गई। अंदर जाने वाली लड़कियों की दलील थी कि वह पूर्व छात्राएं हैं और धरने पर बैठी छात्राओं को समर्थन देने जा रही हैं। लेकिन प्राक्टर टीम ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। शाम को यह लड़कियां स्वयं ही चली गई। हालांकि, एएमयू के सुरक्षा कर्मी वहां पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।