फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessmen are looking for a solution to American tariffs

Aligarh: अमेरिकी टैरिफ की काट तलाश रहे कारोबारी, तीसरे देश के जरिए निर्यात की संभावनाओं पर कर रहे विचार

Fri, 29 Aug 2025 01:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 01:25 PM IST
सार

ताला नगरी औद्योगिक एसोसिएशन के नेकराम शर्मा कहते हैं कि टैरिफ घोषणा के बाद फैक्टरियों में काम प्रभावित हुआ है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि काम बंद हो गया है। इस स्थिति का कारोबारी सामना कर रहे हैं। नए विकल्प तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
Businessmen are looking for a solution to American tariffs
ट्रंप का टैरिफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ की काट खोजने में जुटे कारोबारी अब नई संभावनाओं की ओर सोच रहे हैं। कारोबारी स्वीकार करते हैं कि अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ से अलीगढ़ के वह निर्यातक जिनका कारोबार अमेरिका में बहुत ज्यादा था प्रभावित हुए हैं। लेकिन कारोबार और कारोबारी अपनी जमीन तलाश लेते हैं। इसके लिए बहुत संभव है कि किसी तीसरे देश के माध्यम से निर्यात की संभावनाओं पर भी विचार हो सकता है।

विज्ञापन


फैक्टरियों में काम प्रभावित हुआ
ताला नगरी औद्योगिक एसोसिएशन के नेकराम शर्मा कहते हैं कि टैरिफ घोषणा के बाद फैक्टरियों में काम प्रभावित हुआ है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि काम बंद हो गया है। इस स्थिति का कारोबारी सामना कर रहे हैं। नए विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


बोले उद्यमी

सीधे तौर पर अमेरिका को निर्यात करना चुनौतीपूर्ण होने पर तीसरे देश के माध्यम से निर्यात की रणनीति एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर सकता है।- आदित्य बजाज, आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे देश के माध्यम से निर्यात की रणनीति उन कंपनियों के लिए कारगर साबित हो सकती है, जो अमेरिका के साथ सीधे व्यापार में आने वाली अड़चनों को दूर करना चाहते हैं। - हर्षित राजा, आईआईए
यह एक ऐसी व्यापारिक व्यवस्था है, जिसमें उत्पादनकर्ता अपना सामान किसी तीसरे देश को भेजता है। वह देश थोड़ा बहुत वैल्यू एड करके या बिना बदलाव अमेरिका को निर्यात कर देता है।- उमंग मोंगा, आईआईए
तीसरे देश के माध्यम से निर्यात की अपनी चुनौतियां भी हैं। बड़ा जोख़िम कानूनी जटिलताएं हैं। मूल उत्पत्ति के नियम का पालन न होने पर उत्पाद को अमेरिका में रोका जा सकता है। - मनीष बंसल, मंडलाध्यक्ष, आईआईए

यह रणनीति मदद कर सकती है। इसके लिए गहन शोध, कानूनी सलाह की जरूरत होती है। यह ऐसा तरीक़ा है, जो सीधे रास्ते की अड़चनों को पार कर व्यापार के लिए एक नया मार्ग खोलता है।- आलोक झा, चेयरमैन, आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed