{"_id":"5eea64d18ebc3e42f4415956","slug":"businessman-suresh-chandra-jindal-kidnapped-miscreant-left-after-taking-the-ransom-city-office-news-ali236393163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण में अलीगढ़-हाथरस-मथुरा के अपराधी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण में अलीगढ़-हाथरस-मथुरा के अपराधी रडार पर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में भौरा गौरवा स्थित फर्नेश हरी लक्ष्मी एलॉयल प्रा.लि. के मालिक सुरेंद्र जिंदल को अगवा कर 6 लाख रुपये की फिरौती वसूली के मामले में पुलिस को 24 घंटे बाद कोई ठोस क्लू तो नहीं मिला, मगर अलीगढ़ के साथ-साथ हाथरस व मथुरा के अपराधियों को रडार पर लिया गया है। पुलिस की चार टीमें लगातार इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से बारीकी से परिचित अपराधियों की गतिविधियों, लोकेशन आदि की जानकारी जुटाने के लिए भागदौड़ कर रही हैं। वहीं एसपी देहात ने इगलास में डेरा डाल दिया है।
मंगलवार को अलीगढ़ शहर के शीशियापाड़ा गांधी पार्क निवासी सुरेंद्र जिंदल को वर्दीधारी बदमाशों ने स्वयं को एसओजी बताते हुए फिल्मी स्टाइल में गाड़ी समेत अगवा कर लिया था। इसके बाद कारोबारी के फोन से ही उनकी पत्नी की बात करवाई और 6 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद कारोबारी को हाथरस रोड पर छोड़कर भाग निकले थे। मामले में अपहरण व फिरौती वसूली की रिपोर्ट दर्ज है।
वारदात की जानकारी के बाद से इगलास पुलिस के अलावा जिला स्तरीय पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। एसपी देहात अतुल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज देखे। सर्विलांस के जरिए बदमाशों की जानकारी का पता लगाने की कोशिश हुई। एसपी देहात व एसपी अपराध की टीम के साथ ही एसओजी की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात मंगलवार की रात से कोतवाली में डेरा डाले हुए हैं। एसपी अपराध अरविंद कुमार भी बुधवार की दोपहर इगलास कोतवाली पहुंच गए। सीओ परशुराम सिंह के साथ ही सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव को भी लगाया गया है। पंकज श्रीवास्तव में पूर्व में यहां तैनात रह चुके हैं जिसके चलते उन्हें लगाया गया है। एसपी देहात अतुल शर्मा ने कहा कि वारदात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। टीमें काम कर रही हैं। एक-दो दिन में अपराधियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
सीसीटीवी में कैद दिखी पीछे लगी स्कार्पियो, नंबर अस्पष्ट
इस घटना में काम कर रहीं पुलिस टीमों ने काफी संख्या में कारोबारी के घर से लेकर घटनास्थल और उससे आगे तक के सीसीटीवी देखे हैं। जिसमें सफेद रंग की स्कार्पियो दिखाई दी है। मगर नंबर स्पष्ट हैं। इसके चलते कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही। मगर इतना जरूर है कि जिस तरह से अपराधी इगलास, मुरसान व सादाबाद और हाथरस रोड पर घूमे हैं, उससे यह साफ है कि अपराधी इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित हैं।
करीबियों को शक की नजर से देख रही पुलिस
इस घटना में कारोबारी के करीबियों को भी शक की नजर से देखा जा रहा है। एक नौकर ऐसा है जो घटना के बाद अचानक गायब हुआ। मगर पता चला कि वह बेवजह पुलिस पूछताछ से बचने के लिए चला गया था। वहीं एक रिश्तेदार से जुड़े व्यक्ति को भी जांच की जद में लाया गया है।