{"_id":"57d1ca0e4f1c1ba83031ad67","slug":"businessman-s-sister-s-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की बहन की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की बहन की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी की बहन की गला रेतकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के पला रोड आदर्श नगर के प्रतिष्ठित हार्डवेयर कारोबारी घराने की महिला बीना अग्रवाल (51) की बृहस्पतिवार तड़के गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना उस समय हुई, जब महिला रोजाना की तरह टहलने जाने के लिए घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकल रही थी।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस लूट की कोशिश से लेकर अन्य तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। मूल रूप से शिकोहाबाद (फीरोजाबाद) का यह कारोबारी परिवार मुखिया मनोज गोयल की अगुवाई में करीब एक दशक पहले ही अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में आकर बसा।
यहां मनोज गोयल ने पहले आगरा रोड के हरि नगर से हार्डवेयर की सप्लाई का व्यापार शुरू किया। बाद में वह आदर्श नगर में आकर बस गए। उनके साथ दो मकान छोड़कर उनकी बड़ी बहन बीना अग्रवाल पत्नी सुभाष चंद्र अग्रवाल ने मकान बनाया है।
विज्ञापन
सुभाष खुद अपने साले मनोज के व्यापार में देखरेख की जिम्मेदारी संभालते हैं, जबकि उनके इकलौते बेटे मोहित ने अलग से सप्लाई का व्यापार शुरू कर दिया है। घटनाक्रम के अनुसार तड़के साढ़े पांच बजे बीना अग्रवाल रोजाना की तरह टहलने के लिए निकल रही थीं। घर में पति, बेटा के अलावा पुत्रवधु सोनल व नाती सो रहे थे।
बीना ने मेन गेट खोला ही था, तभी वहां पहले से खड़े बदमाश ने धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। एक ही वार में बीना की मौत हो गई और हमलावर भाग गए। इसी दौरान राहगीरों ने गेट के आधा बाहर और आधा अंदर पड़े महिला के रक्तरंजित शव को देख मनोज के चौकीदार को बताया।
इसके बाद परिजन आ गए और चीख पुकार मच गई। खबर पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम राजकुमार सिंह, एसओ सासनीगेट विनोद यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
घंटों तक चली साक्ष्य संकलन की औपचारिकताओं के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में महिला के गले में गहरा जख्म आया है। फिलहाल पति की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-घटना वाकई गंभीर है। शुरुआत में लूट के दौरान हत्या की खबर मिली थी। मगर जांच में ऐसे साक्ष्य उजागर नहीं हुए। अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने भी किसी रंजिश व लूट को नकारा है। हर पहलू पर जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी