{"_id":"67227689d859f367020547ed","slug":"businessman-held-hostage-and-beaten-for-demanding-outstanding-amount-of-rs-373-lakh-aligarh-news-c-2-hsr1006-522216-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बकाया 3.73 लाख रुपये मांगने पर कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बकाया 3.73 लाख रुपये मांगने पर कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
सामान के बकाया 3.73 लाख रुपये मांगने पर दिल्ली के कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा गया। कारोबारी ने इसकी शिकायत एसएसपी बुलंदशहर से की, जिसके बाद थाना छतारी में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
एसएसपी को दी शिकायत में नीटू कुरैशी ने बताया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ जनपद में अतरौली थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला सरायनूर के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्ली के सुंदर नगरी में रह रहे हैं और वहीं पर इलेक्टिक सामान की ट्रेडिंग करते हैं। छतारी के पंड्रावल गांव निवासी सादिक हुसैन ने 22 सितंबर 2022 को उनसे करीब दस लाख रुपये का सामान लिया था। 6.27 लाख दिए थे, 3.73 लाख रुपये बकाया थे। पीड़ित ने कई बार सादिक से रुपये मांगे, मगर वह बात घुमाता रहा।
28 जुलाई 2024 को पीड़ित अपने बकाया रुपये लेने सादिक के घर गया। आरोप है कि वहां पर सादिक ने उनके साथ मारपीट व गालीगलौज की। बंधक बनाकर रखा, जहां से पीड़ित मुश्किल से बचकर निकल पाया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी पीड़ित के पास है। शिकायत थाने पर दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने 25 अक्टूबर को इसकी शिकायत एसएसपी बुलंदशहर को दी। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सादिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -