फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman dies of suffocation in house fire

Aligarh News: घर में लगी आग, दम घुटने से कारोबारी की मौत

Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies of suffocation in house fire
सुभाष चंद्र कालरा का फा​इल फोटो। संवाद
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में बुधवार रात करीब सवा आठ बजे शहर के प्रसिद्ध कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा के मकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसे के वक्त सुभाष चंद्र कालरा (79) घर पर अकेले थे। बेटे और बहू प्रतिष्ठान पर थे। आग लगने से वह कमरे में ही फंस गए। धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



सुभाष चंद्र कालरा का खेल से जुड़े सामान का कारोबार है। वह मकान के नीचे वाले हिस्से में रहते थे। बड़ा बेटा हिमांशु कालरा और उनकी पत्नी नीचे के हिस्से में ही रहते हैं, जबकि छोटा बेटा सुमित परिवार के साथ ऊपर की मंजिल पर रहता है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, मकान के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही इन्वर्टर और उसकी वायरिंग थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इन्वर्टर के तारों में हुए शॉर्ट-सर्किट की वजह से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कारोबारी को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के वक्त दोनों बेटे अपनी दुकानों पर थे, उनकी पत्नियां भी उनके साथ दुकान पर थीं। जब आग लगी, तो नीचे की मंजिल पर मौजूद सुभाष चंद्र कालरा धुएं से घिर गए।
उधर, घर मंे लगी आग और धुएं को देखकर आसपास के लोग दाैड़कर मकान के पास पहुंच गए, लोगों की भारी भीड़ वहां पर लग गई। स्थानीय पड़ोसियों और युवकों ने किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला और पानी व अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, अत्यधिक धुआं शरीर में जाने से उनकी हालत बिगड़ चुकी थी।




उन्हें तुरंत पास के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट नजर आ रही है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग पर पूरी तरह काबू पाया। मुख्य मार्ग की वायरिंग पूरी तरह जल चुकी है।




आग से घर में लगी एसी का कंप्रेशर भी फट गया था। अचानक हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। व्यापारिक जगत ने एक पुराने व प्रतिष्ठित कारोबारी को खोने पर गहरा दुख जताया है। >;>; पाकिस्तान से आकर खड़ा किया कारोबार : पेज 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed