{"_id":"669866b5bb5a96df1602dc34","slug":"businessman-devsuman-goyal-arrested-from-ghaziabad-sent-to-jail-aligarh-news-c-2-ali1009-436742-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ब्याज के व्यापार से जुड़ा कारोबारी गाजियाबाद से गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ब्याज के व्यापार से जुड़ा कारोबारी गाजियाबाद से गिरफ्तार, भेजा जेल
Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
सार
बन्नादेवी थाने में एक मुकदमा फरवरी 2023 में कारोबारी प्रदीप सिंघल ने दर्ज कराया था। जिसमें आवास विकास मसूदाबाद निवासी कारोबारी देवसुमन गोयल पर आरोप था कि उन्हें बतौर गारंटी अस्सी लाख रुपये के चेक आदि दिए गए। उनका भुगतान भी कर दिया गया। बावजूद इसके उन्होंने न तो चेक वापस किए और उनका दुरुपयोग भी किया।
विज्ञापन
कारोबारी देव सुमन गोयल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में ब्याज के व्यापार से जुड़े कारोबारी देव सुमन गोयल को पुलिस ने 17 जुलाई को जेल भेज दिया। कारोबारी की गिरफ्तारी थाने में दर्ज मुकदमा व अदालत से जारी कुछ वारंटों के क्रम में गाजियाबाद से की गई है। वह पिछले काफी समय से गाजियाबाद में ही छिपकर रह रहा था। हालांकि, इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर तमाम तरह का दबाव रहा। मगर, पुलिस ने कारोबारी को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि बन्नादेवी थाने में एक मुकदमा फरवरी 2023 में कारोबारी प्रदीप सिंघल ने दर्ज कराया था। जिसमें आवास विकास मसूदाबाद निवासी कारोबारी देवसुमन गोयल पर आरोप था कि उन्हें बतौर गारंटी अस्सी लाख रुपये के चेक आदि दिए गए। उनका भुगतान भी कर दिया गया। बावजूद इसके उन्होंने न तो चेक वापस किए और उनका दुरुपयोग भी किया। जब बेटों को उनके पास भेजा तो धमकाते व अभद्रता करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे में न्यायालय से गैर जमानती वारंट व कुर्की आदेश तक हुए। इलाका पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को गाजियाबाद से दबोच लिया गया। गाजियाबाद पुलिस से भी इसमें मदद ली गई। जिसके बाद यहां लाकर बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार इस मुकदमे के अलावा कुछ अन्य मामलों में भी देवसुमन के खिलाफ न्यायालय से वारंट थे।
विज्ञापन