फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman are not getting loan easily from bank

बैंकों से कर्ज की रफ्तार सुस्त, आवेदक पस्त

Mon, 14 Sep 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Businessman are not getting loan easily from bank
अनिल कुमार सिंह। लीड बैंक मैनेजर - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम
विज्ञापन

कारोबारी सुगमता में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। लक्ष्य के अनुसार कर्ज की धनराशि मिलना दूर मार्जिन मनी से आधी धनराशि के ऋण भी पास नहीं हो पाए हैं। आधा सितंबर बीतने को है, लेकिन ये सुस्ती दूर नहीं हो पाई है।
जिले में मई से जुलाई के बीच जिला स्तरीय कमेटी से 179 लाभार्थियों के 24.38 करोड़ के लोन स्वीकृत हुए हैं। यह प्रस्ताव कर्ज देने के लिए बैंकों को भेजे गए। इनकी कुल मार्जिन मनी लगभग 6.90 करोड़ रुपये बन रही है, लेकिन अभी तक बैंकों से केवल 15 लाभार्थियों के 2.74 करोड़ रुपये पास हुए हैं। इनको किस्तों के अनुसार भुगतान होने लगा है।
विज्ञापन

इनकी कुल मार्जिन मनी 68.72 लाख रुपये बन रही है। अब तक पास हुए ये 2.74 करोड़ के ऋण कुल ऋण लक्ष्य के सापेक्ष बन रही मार्जिन मनी 6.90 करोड़ से आधे से भी कम है। यानी ये ऋण राशि कुल मार्जिन मनी से लगभग 4.16 करोड़ रुपये कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 164 आवेदक बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच आवेदन प्रक्रिया आनलाइन हो चुकी है। जुलाई के बाद से नए आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। ये भी सुस्त है। अधिकारियों ने बताया कि उद्योग केंद्र की वेबसाइट से बैंकों को भेजे जा रहे आवेदनों में साफ्टवेयर से डाटा मिलान नहीं होने के कारण मंजूरी में दिक्कत आ रही है। इसे जल्द ही दूर किया जाएगा।
25 लाख से 10 लाख तक है मार्जिन मनी
योजना के अंतर्गत उद्योग के लिए 25 लाख तक एवं सर्विस सेंटर के लिए 10 लाख तक लोन बैंकों के माध्यम से दिया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी लाभार्थी को उपलब्ध कराई जाती है, जो कि उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.20 लाख तथा सेवा क्षेत्र के लिए 2.50 लाख तक देय है। ये अनुदान उद्यम के दो वर्ष तक चलने के बाद अनुदान में परिवर्तित होती है।
ऋण मिला तो सीमेंट की ईंटें बना रहे धर्मेंद्र
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से लाभान्वित मुकुंद विहार कालोनी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि पढ़ाई होने के बाद वह पैसों की किल्लत के कारण अपना काम नहीं कर पा रहे थे। योजना पता चलने पर जनसेवा केंद्र से आवेदन किया। जिला उद्योग केंद्र से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विभाग व बैंक के माध्यम से 25 लाख रुपये का ऋण मंजूर हुआ। इससे एमएस इंटरलॉकिंग ब्रिक्स उद्योग स्थापित किया। इसमें चार लोगों को वह काम दे रहे हैं, जो चार हजार इंटरलॉकिंग ब्रिक्स बना देते हैं। मार्च से अब तक लगभग 1.50 लाख ईंट भी बेच चुके हैं।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में जिले के 179 लाभार्थियों के 24.38 करोड़ के ऋण स्वीकृत हुए हैं। अभी तक बैंकों के माध्यम से केवल 15 लाभार्थियों की 2.74 करोड़ रुपये के ऋण पास हुए हैं। मई से जुलाई मध्य तक के आवेदनों को बैंकों को भेजा गया है, लेकिन साफ्टयवेयर में परेशानी की समस्या है। इसे दूर कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के समक्ष इस समस्या को रखा जाएगा।

श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग।
मैंने अभी कार्यभार संभाला है। अगर बैंकों में डाटा के कारण दिक्कत आ रही है तो सभी बैंकों के जिला कोआर्डिनेटर से इसका समाधान कराया जाएगा। बैंकों की समस्या होने पर कोई भी कार्यालय में मिल सकता है।
अनिल कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed