फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buses are closed... illegal drivers are doing as they please

Aligarh News: बसें बंद... डग्गामार वाहन चालक कर रहे मनमानी

Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Buses are closed... illegal drivers are doing as they please
गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर करीब 15 साल से और गोंडा-खैर व गोंडा-इगलास मार्ग पर करीब छह माह से निजी बसों का संचालन बंद है। गोंडा से सुबह सात बजे एक बस अलीगढ़ के लिए जरूरत मिलती है, लेकिन नोएडा और बल्लभगढ़ जाने होकर लौटने वाली रोडवेज बसों की वापसी का कोई समय निर्धारित न होने से क्षेत्र के लोग परिवहन की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

गोंडा से अलीगढ़, खैर और इगलास के मार्गों पर डग्गामार वाहन ही लोगों के आवागमन का सहारा हैं। 10 से 15 सवारियां ढोने वाले इन डग्गामार वाहनों के चालक मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। वहीं लाेगों का कहना है कि इनमें सफर भी जोखिम भरा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों, व्यापारी सहित कोर्ट-कचहरी के लिए भी लोगों का रोजाना अलीगढ़ के लिए आवागमन रहता है। इनमें से रात होने की स्थिति में परिवहन की समस्या से गोंडा क्षेत्र के लोगों को जूझना पड़ रहा है क्योंकि शाम साढ़े सात बजे के बाद टेंपों का संचालन बंद हो जाता है। ऐसे में उन्हें बाइक आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-क्षेत्र में परिवहन की व्यवस्था बेपटरी है। इसमें सुधार की बहुत जरूरत है। इलेक्ट्रिक बसों का गोंडा के लिए संचालन शुरू हो तो गोंडा क्षेत्र के निवासियों को लाभ मिले।-मास्टर ऋषि कुमार, गोंडा।
-डग्गामार वाहनों के कारण खर्च नहीं निकल पा रहा था। इसीलिए निजी बस सेवा बंद है। प्रशासन सहयोग करे तो निजी बस संचालन को तैयार हैं।-महेश चंद्र वार्ष्णेय, खैर-हाथरस बस यूनियन के सचिव।

--
मंडलायुक्त से की थी ई बस चलाने की मांग : नरेंद्र
गोंडा ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह कहते हैं कि गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर ई बसों को चलाए जाने के लिए छह मई को मंडलायुक्त से मिलकर मांग पत्र दिया था। वहीं पूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता कहते हैं कि पूर्व में कलेक्ट्रेट में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक में ई बसों के संचालन की मांग उठा चुके हैं। गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर ई बसें चलने लगे तो लोगों को सहूलियत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed