{"_id":"6a497007ab1f4861a5030d43","slug":"bus-goes-out-of-control-and-crashes-into-high-tension-pole-in-khair-khar-news-c-2-1-ali1011-1012357-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चालक को चक्कर आने से बेकाबू हुई बस खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चालक को चक्कर आने से बेकाबू हुई बस खंभे से टकराई
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : samvad
खैर में शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे अलीगढ़ से नोएडा जा रही यात्रियों से भरी निजी बस कोतवाली के सामने अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली के पोल से टकरा गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई भी यात्री व राहगीर घायल नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस कोतवाली के सामने होकर गुजर रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराने के बाद हाईटेंशन बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।
बस चालक गोविंद ने बताया कि अचानक उसे चक्कर आ गया था, जिससे वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बाद में क्रेन से देर शाम क्षतिग्रस्त बस को हाईटेंशन पोल से हटाकर सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।