फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bus driver died after falling on the pavement due to dizziness

Aligarh News: अनुबंधित बस चालक फुटपाथ पर चक्कर खाकर गिरा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 13 Jun 2025 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 10:10 PM IST
सार

रोडवेज चालक अनिल कुमार छुट्टी पर थे और डिपो की बस से चालक -परिचालक के साथ डाॅक्टर से दवा लेने आए थे। दोपहर करीब दो बजे अनिल कुमार बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर चलते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अचेत हो गए। 

विज्ञापन
bus driver died after falling on the pavement due to dizziness
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर 13 जून दोपहर रोडवेज के अनुबंधित बस के चालक की चक्कर खाकर गिर जाने से माैत हो गई। चालक मेरठ का रहने वाला था। हादसे की खबर पर परिजन देर शाम अलीगढ़ आ गए। पुलिस रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है। 

विज्ञापन


मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की जवाहरनगर काॅलोनी निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार मथुरा डिपो की अनुबंधित बस पर चालक के रूप में कार्यरत थे। बस स्वामी करतार सिंह के अनुसार अनिल कुमार अलीगढ़- मथुरा रूट पर बस चलाते थे। अनिल कुमार पिछले कई दिनों से एलर्जी आदि की बीमारी से पीड़ित थे और अलीगढ़ के ही एक चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। 13 जून को अनिल कुमार छुट्टी पर थे और डिपो की बस से चालक -परिचालक के साथ डाॅक्टर से दवा लेने आए थे। दोपहर करीब दो बजे अनिल कुमार बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर चलते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अचेत हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस फोन करने के करीब 30 मिनट बाद पहुंची। तब तक अनिल कुमार की सांसें थम चुकी थीं। इस संबंध में थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि सूचना पर मेरठ से परिजन अलीगढ़ आ गए हैं। रात में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संभावना है कि गर्मी के चलते बस चालक अनिल कुमार चक्कर आने से सड़क पर गिर गए और उनकी माैत हो गई। फिर भी माैत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed