{"_id":"64f0ebe60e5d93be28062ed5","slug":"burned-in-the-stove-with-wifes-hand-khar-news-c-2-1-ali1011-201456-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विवाहिता ने किया मारपीट का विरोध, तो चूल्हे में पत्नी का हाथ देकर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विवाहिता ने किया मारपीट का विरोध, तो चूल्हे में पत्नी का हाथ देकर जलाया
Fri, 01 Sep 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:07 AM IST
सार
बीते दिन गीता द्वारा चूल्हे पर खाना बनाते समय पति से किसी बात पर विवाद हो गया। पति ने हाथ पकड़कर चूल्हे में दे दिया। जिससे गीता का हाथ जल गया।
विज्ञापन
चूल्हा प्रतीकात्मक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ के खैर में गांव सहरोई में विवाहिता द्वारा मारपीट का विरोध करने पर पति ने उसका हाथ चूल्हे में देकर जला दिया। मामले में पति, जेठ व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना गोंडा के गांव बसई निवासी कालीचरन पुत्र हरी सिंह ने अपनी भतीजी गीता की शादी विकास कुमार निवासी सहरोई के साथ की थी। बीते दिन गीता द्वारा चूल्हे पर खाना बनाते समय पति से किसी बात पर विवाद हो गया। पति ने हाथ पकड़कर चूल्हे में दे दिया। जिससे गीता का हाथ जल गया।
विज्ञापन
बाद में सास व जेठ ने बुरी तरह मारपीट भी की। पीड़ित की तहरीर पर पति विकास, सास सर्वेश व जेठ रवि कुमार निवासी सहरोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन