Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bullet driver hits farmer, bike hits electric pole

Aligarh: बुलट चालक ने किसान में मारी टक्कर, बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दोनों की हुई मौत

Fri, 28 Feb 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 01:35 AM IST
सार

ग्राम बरोला पटवारी निवासी गायक मंंडली गोवर्धन में हुए शिव विवाह आयोजन में गए थे। वहां से अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। ग्राम हस्तपुर के समीप उनकी बाइक पटरी के सहारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन
Bullet driver hits farmer, bike hits electric pole
मृतक किसान हरवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्राम तेहरा निवासी एक किसान को गांव जाते वक्त बुलट चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि 26 फरवरी शाम सात बजे करीब हरवीर सिंह (65) पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम तेहरा अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में ही पीछे से बुलट चालक ने उनको टक्कर मार दी।

विज्ञापन


घायल हरवीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से गंभीर हालत में उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र सुशील कुमार की तहरीर पर अज्ञात बुलट चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है, शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


बिजली के खंभे से टकराई बाइक, मौत
ग्राम बरोला पटवारी निवासी गायक मंंडली के सदस्य प्रमोद पुत्र नन्नू सिंह गोवर्धन में हुए शिव विवाह आयोजन में गए थे। वहां से अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। 27 फरवरी सुबह 7:30 बजे ग्राम हस्तपुर के समीप उनकी बाइक पटरी के सहारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई। उनको उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed