{"_id":"64c2957909e5f357b70d17c1","slug":"bulldozers-run-on-three-illegal-colonies-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण
Thu, 27 Jul 2023 09:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:34 PM IST
सार
अलीगढ़ एयरपोर्ट के निकट करीब 60 बीघा क्षेत्रफल की कॉलोनी भी शामिल है। एडीए टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इन कॉलोनियों की सड़क और प्लॉट की नींव को उखाड़ दिया।
विज्ञापन
अवैध विकसित काॅलोनी को एडीए द्वारा ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में बिना नक्शा पास कराए ही अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को शहर में करीब 93 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की गई तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
कॉलोनी विकसित करने के साथ ही प्रोपर्टी डीलर द्वारा प्लॉट की बिक्री शुरू कर दी गई थी। इसमें अलीगढ़ एयरपोर्ट के निकट करीब 60 बीघा क्षेत्रफल की कॉलोनी भी शामिल है। एडीए टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इन कॉलोनियों की सड़क और प्लॉट की नींव को उखाड़ दिया। एडीए के अधिकारियों ने बताया कि खैर रोड पर जीवन ज्योति अस्पताल के बराबर में वीरपाल सिंह द्वारा आठ बीघा क्षेत्रफल में बिना ले आउट के ही कॉलोनी विकसित कर दी गई थी।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन की मदद से इस कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम ने इसी अस्पताल के पीछे 25 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की गई कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्लॉट एवं नींव को उखाड़ दिया गया। एडीए टीम गांधीपार्क थाना क्षेत्र में अलीगढ़ एयरपोर्ट के निकट पहुंची। यहां पर भूपेंद्र सिंह द्वारा 60 बीघा क्षेत्रफल में बिना ले आउट के ही कॉलोनी विकसित कर दी थी। जेसीबी से मुख्य द्वार को ध्वस्त कर दिया। मुख्य द्वार, प्लॉट एवं सड़कों को उखाड़ दिया गया। करीब तीन घंटे तक यहां ध्वस्तीकरण हुआ।
विज्ञापन
एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने शहर के लोगों से ले- आउट पास कराकर ही कॉलोनी विकसित करने की अपील की है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह, मनोज शर्मा, यासीन खां, श्यामवीर, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।