फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulldozers raze six illegal colonies in Panaithi

Aligarh News: पनैठी में छह अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर

Fri, 18 Sep 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers raze six illegal colonies in Panaithi
एडीए। - फोटो : Archive
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर कार्रवाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को थाना अकराबाद क्षेत्र के पनैठी स्थित कैनाल मार्ग पर बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रहीं छह अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



इसमें गजेंद्र सिंह पुत्र राम दयाल की काॅलोनी, केदारी सिंह की काॅलोनी, अंशुल और बनवारी की कॉलोनी, गजेंद्र सिंह व नंदू सिंह की कॉलोनी, नितिन और अनुज की कॉलोनी, मेहताब सिंह और केदारी सिंह द्वारा बसाई जा रही कॉलोनी शामिल थी। इनकी चहारदीवारी, नींव और अन्य निर्माण कार्य ढहा दिए गए। इस दौरान अकराबाद थाना क्षेत्र का पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन



एडीए वीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि उक्त कार्रवाई से पूर्व इन सभी कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की (यथा संशोधित) धारा 27 (1) के अधीन पर्याप्त सुनवाई का मौका दिया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कोई भी कॉलोनाइजर एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ऐसी कॉलोनी न बनाए अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। जनमानस भी ऐसी कॉलोनी में कोई भूखंड लेने से पहले एडीए से उसके स्वीकृत मानचित्र की पूरी जानकारी कर लें। अन्यथा भूखंड बनाए जाने पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed