फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulandshahr Violence, incident is unfortunate, government has given instructions for investigation

बुलंदशहर हिंसा पर बोले मंत्री सत्यदेव पचौरी- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार ने दिए हैं जांच के निर्देश

Tue, 04 Dec 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 04 Dec 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Violence, incident is unfortunate, government has given instructions for investigation
उद्यमी सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि बुलंदशहर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार द्वारा जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में जन सहयोग की मदद जरूरी है। कानून व्यवस्था ठीक रही तो उसका नाम जनता को ही मिलेगा।
विज्ञापन


श्री पचौरी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद दो नंबर के कारोबार पर रोक लग गया है। अधिकारियों का उत्पीड़न बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे करके देख लीजिए दुनिया के देश व्हाइट इकोनॉमी से आगे बढ़े हैं। इससे पूर्व उन्होंने ताला नगरी स्थित सीएफसी का निरीक्षण किया और संतोष जताया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सोमवार को बुलंदशहर में गोकशी के अफवाह के बाद भीड़ द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गोली लगना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed