{"_id":"5ef0b5d38ebc3e4342526fdd","slug":"building-seal-against-the-set-back-against-the-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे के विरुद्ध सैट बैक बनाने पर बिल्डिंग सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शे के विरुद्ध सैट बैक बनाने पर बिल्डिंग सील
Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर सील लगाते एडीए अफसर।
- फोटो : neeraj
सिविल लाइन क्षेत्र में केला नगर चौराहा स्थित एक तीन मंजिला इमारत पर प्राधिकरण अफसरों ने सोमवार को सील ठोक दी। इस इमारत का नक्शा तो पास था, लेकिन बिल्डर ने बगैर कंपाउंडिंग सैट बैक में निर्माण कर लिया था। इस मामले में बिल्डर को नोटिस जारी कर दिया गया है।
केला नगर चौराहे के समीप नरूल हसन नाम के व्यक्ति एक तीन मंजिला इमारत का निर्माण करा रहे हैं। शिकायत थी कि इन्होंने बगैर नक्शा पास कराये सैट बैक बढ़ा लिया है। प्राधिकरण ने इस मामले में इन्हें नोटिस जारी किया और नक्शे के विरुद्ध सैट बैक बढ़ाने का कारण पूछा, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा के नेतृत्व में मौके पर जाकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर पूरी इमारत को सील कर दिया। एई दूधनाथ वर्मा ने बताया कि इस मामले में बिल्डर को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। टीम में अवर अभियंता गंगेश सिंह, आरके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।