{"_id":"5dd1a6218ebc3e54e60cf3cd","slug":"building-material-news-aligarh-news-ali2190481120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर मिली निर्माण सामग्री तो होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर मिली निर्माण सामग्री तो होगा जुर्माना
विज्ञापन
सारसोल चौराहे पर रोड़ पे सरिया रखकर अतिक्रमण किया।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में उड़ रही धूल और इससे बिगड़ रहे पर्यावरण व लोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम 18 नवंबर से सड़क के किनारे पटरियों पर रखकर भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगा। इसमें जुर्माना भी लगाया जाएगा और भवन निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली जाएगी। कहा जा रहा है कि अभियान खासतौर से रात के समय चलाया जाएगा ताकि कोई गतिरोध पैदा न हो।
नगर निगम के मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय ने बताया कि सोमवार से सड़क के किनारे भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू हो रहा है। देखा जा रहा है कि इनकी दुकान तो 10 गुणा 14 माप की होती है। लेकिन सड़क की पूरी पटरी पर यह लोग अपना सामान फैला लेते हैं। वहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से धूल उड़ती है। वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। ये लोग पानी का छिड़काव भी नहीं करते हैं। शहर में कुछ जगह तो ऐसी हैं, जहां पर इन लोगों ने अवैध कब्जे करके काम शुरू कर दिया है।
क्वार्सी, नुमाइश मैदान के पास सैनिक भूमि पर, नुमाइश मैदान में, राजेंद्र अखाड़ा, सिटी स्कूल के पीछे ऐसी ही जगह हैं। मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय ने निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह सोमवार को जीटी रोड, स्वर्ण जयंती नगर, आगरा रोड पर अभियान चलाएं।
विज्ञापन
तीन हजार से 20 हजार तक हो सकता है जुर्माना
मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय कहते हैं कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के मानक और निर्देशों के अनुपालन में ऐसे विक्रेताओं पर तीन हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। जुर्माने की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि विक्रेता ने कितना स्थान घेरा हुआ है और कितनी समस्या हो रही है। यह भी देखा जाता है कि वह टीम के साथ सहयोग कर रहा है या नहीं। असहयोग की स्थिति में चालान काटने और सरकारी भूमि पर अस्थायी कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
गलियों में भी कर रखा है कब्जा
मुख्य सड़कें ही नहीं, गली-मोहल्लों में भी इन भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिवपुरी चौक, होली चौक मसूदाबाद, रघुवीर पुरी, स्वर्ण जयंती नगर बीमा निगम कॉलोनी, रामघाट रोड की गलियां, नौरंगाबाद इलाका आदि ऐसी जगह हैं, जहां इन्होंने सामान सड़क पर फैला रखा है।