फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Budget released for Aligarh-Ramghat Kalyan Marg

अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग: 10 करोड़ का बजट जारी, होगा फोरलेन, बनेंगे तीन पुल

Thu, 27 Mar 2025 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

अलीगढ़ से रामघाट के लिए रामघाट कल्याण मार्ग पर अब जल्दी ही काम शुरू होगा। इसके लिए बजट जारी हो गया है। इस मार्ग पर तीन पुल बनेंगे। 

विज्ञापन
Budget released for Aligarh-Ramghat Kalyan Marg
रामघाट कल्याण मार्ग, अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में रामघाट कल्याण मार्ग के निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अब सबसे पहले बिजली और वन विभाग से जुड़े कार्य को कराया जाएगा। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद से ही बिजली विभाग रामघाट रोड से बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और तार को शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन


इस 42 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 11 मार्च को लखनऊ में व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी थी। तीन चरणों में इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अलीगढ़ में दो चरण और बुलंदशहर में बाईपास का निर्माण होगा। बुलंदशहर रामघाट तक यह सड़क 20 मीटर चौड़ी होगी। प्रांतीय खंड 35 किमी मार्ग का निर्माण कराएगा। 
विज्ञापन


पहले चरण में लाजिस्टिक योजना के तहत लगभग दो अरब से क्वार्सी चौराहे से अतरौली अंवतीबाई चौराहे तक लगभग 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। दूसरे चरण में अंवतीबाई चौराहा से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 14 किमी फोरलेन का निर्माण नाबार्ड योजना से 109 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसमें शासन ने 5.34 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है। अलीगढ़ बार्डर से बुलंदशहर के रामघाट तक 115 करोड़ रुपये से लोनिवि निर्माण खंड कार्य कराएगा। छह किलोमीटर लंे इस बाइपास के लिए 4.55 करोड़ रुपये जारी हुआ है। लाजिस्टिक योजना के तहत 21 किमी निर्माण को बजट अभी जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


400 करोड़ रुपये से रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है। -एसके गौतम, एसई, लोनिवि


तीन पुलों का भी होगा निर्माण
रामघाट कल्याण मार्ग पर करीब तीन पुलों का निर्माण कराया जाना है। इसमें पहला पुल हरदुआगंज से पहले बरौठ कैनाल पर 45 मीटर लंबा और दूसरा पुल काली नदी पर लगभग 58 मीटर और तीसरा पुल अतरौली के पास नीम नदी पर लगभग 33 मीटर लंबा बनेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed