{"_id":"5f685f4f4f493e06d4fd3669574ea5ba","slug":"budget-release-for-jail-road-over-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल रोड ओवरब्रिज का बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल रोड ओवरब्रिज का बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा काम
आशीष निगम
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड ओवरब्रिज का बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा काम
आशीष निगम
अलीगढ़। मुकद्दस रमजान के दूसरे रोजे की ये सबसे बड़ी मुबारक खबर है। दो दशक लंबा इंतजार खत्म हो रहा है। अब जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर रोड ओवरब्रिज बनने के सभी बैरियर हट गए हैं। प्रदेश सरकार की वित्तीय समिति ने इसके 22 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट को मंजूरी दे दी है। जून के अंत तक शासनादेश जारी हो जाएगा और जुलाई से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेल प्रशासन अपने हिस्से के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट और टेंडर पहले ही जारी कर चुका है। क्योंकि राज्य सेतु निगम को टेंडर जारी नहीं करना है इसलिए काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। सब कुछ तयशुदा स्पीड से चला तो 15 से 17 महीनों बाद शहर को मुंह मांगा तोहफा मिल जाएगा। अखिलेश यादव सरकार ने अलीगढ़ शहर की प्रमुख समस्याओं में शुमार जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज बनाने को हरी झंडी दे दी है।