{"_id":"67cfc72a8041ef48510f384d","slug":"budget-passed-for-widening-of-ramghat-kalyan-marg-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का तोहफा: रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट पास, 400 करोड़ से हाईवे बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का तोहफा: रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट पास, 400 करोड़ से हाईवे बनेगा फोरलेन
Tue, 11 Mar 2025 10:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:46 AM IST
सार
अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग का निर्माण दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में लाजिस्टिक योजना के तहत क्वार्सी चौराहे से अतरौली अंवतीबाई चौराहे तक 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से होगा। वहीं दूसरे चरण में अंवतीबाई चौराहा से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 13 किमी फोरलेन का निर्माण नाबार्ड योजना से 109 करोड़ रुपये से होगा।
विज्ञापन
रामघाट रोड कल्याण मार्ग
- फोटो : संवाद
विस्तार
होली पर अलीगढ़ वालों को एक बड़ा तोहफा मिला है। 45 किलोमीटर लंबे रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट पास हो गया है। 400 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि अप्रैल माह से इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। अलीगढ़ में इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से गूंज रही थी लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आ जाती थी।
विज्ञापन
दो चरणों में होगा इस मार्ग का निर्माण
अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग का निर्माण दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में लाजिस्टिक योजना के तहत क्वार्सी चौराहे से अतरौली अंवतीबाई चौराहे तक 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से होगा। वहीं दूसरे चरण में अंवतीबाई चौराहा से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 13 किमी फोरलेन का निर्माण नाबार्ड योजना से 109 करोड़ रुपये से होगा। जबकि बुलंदशहर में अलीगढ़ बॉर्डर से रामघाट तक 6 किलोमीटर का फोरलेन बनेगा।
विज्ञापन
तीन पुलों का भी होगा निर्माण
रामघाट कल्याण मार्ग पर करीब तीन पुलों का निर्माण कराया जाना है। इसमें पहला पुल हरदुआगंज से पहले बरौठ कैनाल पर 45 मीटर लंबा और दूसरा पुल काली नदी पर लगभग 58 मीटर और तीसरा पुल अतरौली के पास नीम नदी पर लगभग 33 मीटर लंबा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
400 करोड़ रुपये से रामघाट कल्याण मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। व्यय वित्त समिति के समक्ष अभियंताओं ने प्रस्ताव मजबूती से रखा है। जिस पर मंजूरी मिली। बजट पास होने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी आएगी।-एसके गौतम, एसई, लोनिवि