Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   B.Tech student dies after falling into Gang Canal along with bike

Aligarh News: बाइक सहित गंग नहर में गिरने से बीटेक छात्र की मौत, चचेरे भाई के हाथ-पैर की हड्डी टूटी

Fri, 28 Feb 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 01:41 AM IST
सार

हिमांशु आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी भोपाल से बीटेक कर रहा था। दस दिन पूर्व वह अपने गांव तालिबनगर आया था, उसे 26 फरवरी को वापस भोपाल जाना था। 27 फरवरी को उसकी बाइक गंग नहर में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
B.Tech student dies after falling into Gang Canal along with bike
मृतक बीटेक छात्र हिमांशु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाइक सहित गंग नहर में घुसने से बीटेक के छात्र की मौत हो गई, उसके चचेरे भाई की हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। जिसका इलाज एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन


हिमांशु (21) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी तालिबनगर आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी भोपाल से बीटेक कर रहा था। दस दिन पूर्व वह अपने गांव तालिबनगर आया था, उसे 26 फरवरी को वापस भोपाल जाना था। उसका चचेरा भाई निशांत पुत्र इंद्रजीत नवोदय विद्यालय सुजातपुर खैर में 12वीं का छात्र है। हिमांशु का छोटा भाई प्रियांशु भी इसी विद्यालय में 12वीं का छात्र है, वह वहीं के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


27 फरवरी को हिमांशु अपने चचेरे भाई निशांत को सुबह लगभग छह बजे पेपर दिलवाने बाइक से नवोदय विद्यालय सुजातपुर खैर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाजिदपुर और जवां के बीच गंग नहर की पटरी पर पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर आ गए। आननफानन दोनों को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। निशांत के पैर व हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। हिमांशु तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई नवदीपक बीटेक करने के बाद नोएडा में नौकरी कर रहा है। छोटा भाई प्रियांशु नवोदय विद्यालय सुजातपुर खैर मेें कक्षा 12वीं का छात्र है, जो कि वहीं हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed