फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP made Hitendra Upadhyay Bunty the Lok Sabha candidate from Aligarh

BSP: अलीगढ़ लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी ने बदला प्रत्याशी, अब हितेंद्र उपाध्याय बंटी को दिया टिकट

Mon, 01 Apr 2024 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 09:51 PM IST
सार

बसपा ने 28 मार्च को एआईएमआईएम नेता गुफरान नूर को टिकट दिया गया था। मगर अभी वे कुछ तैयारी कर पाते, उससे पूर्व अचानक दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई। जिस दिन तबियत खराब हुई। उसी दिन से उनके टिकट कटने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं। 

विज्ञापन
BSP made Hitendra Upadhyay Bunty the Lok Sabha candidate from Aligarh
अलीगढ़ से बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बसपा की टिकट शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी चर्चा के बीच पार्टी ने 1 अप्रैल को चार दिन पहले घोषित प्रत्याशी गुफरान नूर का टिकट काटकर भाजपा में सक्रिय हितेंद्र उपाध्याय बंटी को प्रत्याशी घोषितकर सभी को चौंका दिया। रीयल स्टेट कारोबारी बंटी लंबे समय से ब्राह्मण समाज की सियासत करते आ रहे हैं। ऐन मौके पर उनको टिकट के तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं और जिले भर में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


बसपा ने 28 मार्च को एआईएमआईएम नेता गुफरान नूर को टिकट दिया गया था। मगर अभी वे कुछ तैयारी कर पाते, उससे पूर्व अचानक दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई। जिस दिन तबियत खराब हुई। उसी दिन से उनके टिकट कटने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं। 
विज्ञापन


1 अप्रैल देर शाम बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा की ओर से यह अधिकारिक सूचना जारी की गई। जिसमें बताया गया है कि बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मंडल प्रभारी मुनकाद अली व सूरज सिंह ने जानकारी दी है कि अब गुफरान नूर की जगह अलीगढ़ सीट पर हितेंद्र उपाध्याय बंटी प्रत्याशी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार बंटी उपाध्याय तीन अप्रैल को घंटाघर पार्क से नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed