फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP Leads in panchayat Chunav

दलों में बसपा सबसे आगे, ‘निर्दलीय’ उससे भी आगे

Tue, 03 Nov 2015 01:55 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 03 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
BSP Leads in panchayat Chunav
अलीगढ़ (ब्यूरो)। जिला पंचायत के सभी 52 नतीजे सोमवार रात दस बजे घोषित कर दिए गए। जिसमें बसपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है जिसके 13 सदस्य जीते हैं। दूसरे नंबर पर रही भाजपा अपने सहयोगी बजरंग दल के एक सदस्य के साथ 9 के आंकड़े पर सिमट गई है।
विज्ञापन


तीसरे पायदान पर खिसकी सपा के छह उम्मीदवार ही जीत पाए हैं जबकि रालोद पांच सीटों पर जीती है। कांग्रेस के नाम पर एक सीट रजनेश यादव ने अपनी व्यक्तिगत छवि पर जीती है। लेकिन इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 18 तक पहुंच गई है जिसमें छह सदस्यों को लेकर तीन पार्टियों ने अपना अपना बताया है। अब इन पर ही आगे का दारोमदार है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष की मानें तो 27 का जादुई आंकड़ा उनके पास है। वह जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र सिंह नीटू के नाम का प्रस्ताव आगे बढ़ाएंगे। बसपा ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएगी। कमोबेश यही दावा भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह भी कर रहे हैं। लेकिन अंदरखाने निर्दलीयों पर सपा की भी पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के सियासी गलियारों से आगे की रणनीति के संकेत मिलते ही कोई उलटफेर हो सकता है।बसपा पिछले दस सालों से लगातार जिला पंचायत पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं। इससे पहले 2010 के चुनाव में चौ. सुधीर सिंह को जिला पंचायत का अध्यक्ष बसपा ने ही बनाया था। वहीं इस बार भी बसपा के हाथ में ही कमान है। पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह इस बार भी किंगमेकर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed