फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bsp leader saddam went to jail

बसपा पार्षद सद्दाम गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 26 Jun 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
bsp leader saddam went to jail
पहले एएमयू सर्किल पर बरौली विधायक पौत्र अजय सिंह, भाजपा प्रवक्ता डॉ.निशित शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह पर हमला और फिर चुनाव प्रचार के दौरान जमालपुर में सांसद पुत्र पर हमले के मुकदमे में अब गिरफ्तारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार रात बसपा पार्षद सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। अभी पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है, जानकारी में आया है कि वर्ष 2013 में एएमयू में फायरिंग एक मुकदमे में भी यह वांछित है। उसमें भी इसके खिलाफ वारंट भेजा जाएगा। साथ में पुलिस गैंगेस्टर एक्ट आदि की कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार एएमयू मामले के अलावा सांसद पुत्र पर हमले के मामले में सद्दाम पुत्र नूर हसन निवासी हमदर्द नगर जमालपुर सिविल लाइंस वांछित चल रहा था। जिसे सोमवार रात में सीमा टॉकीज से गिरफ्तार किया गया। दिन में उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इधर, सद्दाम को गिरफ्तार करने की खबर रात में ही फैल गई थी। उसके लिए सिफारिशों का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते पुलिस ने रात में उसे थाना सिविल लाइंस से अलग रखा और दिन में अचानक से जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि अभी एक अन्य मुकदमे में वारंट भेजने व गैँगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed