{"_id":"5f0a16dd8ebc3e636108aa7d","slug":"bsp-leader-corona-report-got-negative-city-office-news-ali238402291","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के बसपा जिलाध्यक्ष कोरोना मुक्त, पूर्व अध्यक्ष अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के बसपा जिलाध्यक्ष कोरोना मुक्त, पूर्व अध्यक्ष अस्पताल में
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। वह एहतियातन घर पर ही होम क्वारंटीन है। परिजन भी पूरा एहतियात बरत रहे हैं। इधर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा को नौ जुलाई को पॉजिटिव घोषित किया गया है। जिसके बाद वह जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती हो गये हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने बताया कि उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट नौ जुलाई की रात को आई थी। दस जुलाई को वह जीवन ज्योति हास्पिटल खैर रोड में भर्ती हो गए। वहां उनको गर्म पानी की समस्या थी, फोन पर करने पर समस्या दूर कराई गई। शनिवार को गीजर लगा कर इस समस्या को दूर कराया गया। उन्होंने बताया कि सुबह के नाश्ते में केला, चना और चाय मिला, जबकि दोपहर के खाने में चार रोटी, दाल, सब्जी और चावल आया था। नाश्ता और खाना ठीक था।
इलाज के तहत नाश्ता करने के बाद तीन गोली, दोपहर का खाना खाने के एक गोली, रात को खाना खाने के बाद सुबह वाली तीन गोली खानी होती है। अगर किसी को खांसी बुखार होता है तो दवा अलग से दी जा रही है। अस्पताल में 30 लोग के करीब भर्ती हैं। किसी मरीज को कोई शिकायत नहीं है। मुकेश की पत्नी, चार बेटियां और बेटा फिलहाल बीमा नगर शिवधाम कालोनी के घर में होम क्वारंटीन हैं। मुकेश के अनुसार वह लगभग दस दिन अस्पताल में रहेंगे। इसके बाद उनको छुटटी मिलेगी। अस्पताल में डाक्टर किसी भी मरीज की शिकायत होने पर तत्काल सुनवाई कर राहत दे रहे हैं। ये अच्छी बात है।