फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP

बसपा लहराएगी पंचायत चुनाव में परचम : मुनकाद

Mon, 21 Dec 2020 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
BSP
बसपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली बैठक करते। - फोटो : CITY OFFICE
बसपा के कानपुर, आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि पंचायत चुनाव में बसपा दमदारी से लड़ेगी और अपना परचम फहराएगी। मुनकाद ने ये बातें रविवार को बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा सदस्य बसपा के ही जीत कर आएंगे। उन्होंने अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के अध्यक्षों से कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़वाने का काम करें। आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने संगठन के बूथ स्तर तक की चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य, अशोक सिंह एडवोकेट, महेश बाबू कुशवाह, रणवीर कश्यप, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, महेश चौधरी, विजेंद्र सिंह विक्रम, तिलक राज यादव, शिव कुमार शास्त्री, गजराज विमल, अशोक प्रजापति, जसवंत सांवरिया, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव, काशीराम नगर कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, एटा के जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर, महानगर अध्यक्ष दिनेश बघेल, महानगर महासचिव मुकेश चंद्रा, वरिष्ठ बसपा नेता बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed