फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP candidate filed nomination

अलीगढ़ः तीसरे दिन खुला खाता, बसपा प्रत्याशी समेत दो ने किया नामांकन

Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate filed nomination
कलेक्ट्रेट मेंनामांकन करते बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव। - फोटो : CITY OFFICE
पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को जिले में छर्रा व बरौली विधान सभा में नामांकन होने के साथ ही खाता खुल गया। 74- छर्रा विधान सभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में तिलक राज यादव व बरौली से निर्दलीय देवेंद्र कुमार वर्मा ने अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र भरे, जबकि 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अभी भी नामांकन पत्रों की खरीदारी की जा रही है। अब तक कुल 114 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। 74- छर्रा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी तिलक राज यादव घंटाघर पार्क स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पहले चुनावी मंत्रणा की। यहां मेयर मोहम्मद फुरकान, जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, मंडल प्रभारी सूरज कुमार आदि मौजूद रहे। यहां से छर्रा प्रत्याशी अपनी फॉर्चूनर कार से पांच-छह समर्थकों के साथ तस्वीर महल चौराहे पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। जहां से वे अपने दोनों प्रस्तावकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि यहां भी कलेक्ट्रेट से कुछ अधिवक्ता व समर्थक उनके समर्थन में आ पहुंचे। जिन्हें एसीएम प्रथम के कक्ष के बाहर ही रोक लिया गया। तिलक राज यादव ने एसीएम प्रथम संजय मिश्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर कागजी औपचारिकताओं को पूरा कराया। इसी तरह 72 बरौली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय देंवेद्र कुमार वर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के कोर्ट में एसडीएम गभाना भावना विमल के समक्ष नामांकन किया।
विज्ञापन

इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
71- खैर - रालोद से भगवती प्रसाद, भारतीय महासंघ से पिंटू कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी से राजकुमार सिंह, निर्दलीय कल्ल।ू
72-बरौली- रालोद से प्रमोद गौड़, जनसत्ता दल हेमवंत सिंह चौहान, निर्दलीय दुजेंद्र सिंह, राजाराम, यतेंद्र कुमार शर्मा, सियाराम, विनीत कुमार, देवेंद्र सिंह।
विज्ञापन

73-अतरौली - एआईएमआईएम अमीना खान।
74-छर्रा - समाजवादी पार्टी से लक्ष्मी धनगर, जन अधिकार पार्टी से याद करन सिंह।
75-कोल - आम आदमी पार्टी से सतीश चंद शर्मा, भाजपा से अनिल पाराशर, कांग्रेस से मोहम्मद यूनुस, भारतीय सुभाष सेना के साहब सिंह, आईएमआईएम से गुफरान नूर, समाजवादी पार्टी से साज इसाक, मौलिक अधिकार पार्टी से पूरन सिंह, निर्दलीय जसवंत सिंह, राजकुमार शर्मा, रघुवीर सिंह कुशवाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

76- शहर अलीगढ़ - एआईएमआईएम से रिजवाना, कांग्रेस से मोहम्मद सलमान इम्तिहास, भाजपा से संजीव राजा व विनय, जन अधिकार पार्टी से गौरव सैनी, मौलिक अधिकार पार्टी से रिहानउद्दीन।

77-इगलास - एआईएमआईएम से मदन कांत, अखिल भारतीय कांग्रेस से नितिन चौहान व पूरन चंद देशमुख, राष्ट्रीय लोक दल से वीरपाल सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से श्रीनिवास वर्मा, निर्दलीय महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed